🌧️⚠️ सन्ना में भारी बारिश के बीच उफनते पुल को पार करते दिखे स्कूली बच्चे
सन्ना थाना के नीचे स्थित उफनते पुल को भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चे पिकअप वाहन में बैठकर पार करते नजर आए। कुछ बच्चे वाहन के पीछे लटककर सफर करते भी दिखाई दिए। 🚨
🌊 तेज बारिश के बीच इस तरह का सफर हादसे को न्योता दे सकता है। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील है कि जलभराव और तेज बहाव वाले पुल-पुलियों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें।
⚠️ सावधानी ही सुरक्षा है। सुरक्षित रहें। 🙏
Sanna, Jashpur | Aug 15, 2026