सिलेंडर ब्लास्ट से धू-धूकर जला घर, बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भी आग में स्वाहा.. दो परिवार बेघर
आग बुझने के बाद अग्निशमन विभाग की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कर्मियों का धन्यवाद किया... ग्रामीणों का कहना था कि आग में दोनों परिवारों का सबकुछ बर्बाद हो गया, लेकिन घर में कई और सिलेंडर थे। अगर वह ब्लास्ट होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, लिहाजा प्रशासन और अग्निशमन टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।