पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भवानीमंडी में पुलिस ने आवेदन हथियार छुर्रे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेश चंद मीणा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गौशाला रोड पर एक व्यक्ति भीम हरिजन को गिरफ्तार कर छुर्रा बरामद कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।