गंगरार में वर्ष 2022 के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी महावीर धोबी और महेंद्र धोबी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि मृतक की बहन तनीषा उर्फ तनु को सबूतों के अभाव में बरी किया गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था, जिसमें शादी के लिए युवक की हत्या की गई थी।