पीरटांड: हिरणपुर: 11 वर्षीय बच्ची सुनैना सोरेन को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती
हिरणपुर गांव की 11 वर्षीय बच्ची सुनैना सोरेन को शुक्रवार शाम 6 बजे घर में सांप ने काट लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सुनैना, विनोद सोरेन की बेटी है, जो घर में खेल रही थी तभी अचानक उसे सांप ने डंस लिया।