पीरटांड: शंकरडीह निवासी भगीरथ महतो की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
निमियाघाट थाना क्षेत्र के शंकरडीह निवासी भगीरथ महतो की मौत सड़क हादसे में हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 2 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया की भगिरथग महतो बाईक से कुछ सामान लाने अपने घर से दुकान गया था। सामान लेकर वापस लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से इसकी मौके पर मौत हो गई।