पीरटांड: प्रेम प्रसंग मामले में बनारस से खुखरा पहुंची युवती, यूपी पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के बनारस से प्रेम प्रसंग के मामले में खुखरा पहुंची एक युवती को यूपी पुलिस गुरुवार को 2 बजे अपने साथ बनारस ले गई।बताया गया कि इस मामले में वहां से तीन अधिकारी खुखरा पहुंचे थे।युवती खुखरा निवासी आमिर खान के साथ यहां आई थी।मामला प्रेम प्रसंग का था।इस कारण युवती युवक के साथ खुखरा पहुंच गई।