जमुई: पुलिस लाइन में पीटी के दौरान दो महिला जवान बेहोश, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 जमुई के मलयपुर पुलिस लाइन में बुधवार 8 बजे पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) के दौरान दो महिला जवान अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। साथी जवानों की मदद से उन्हें तुरंत जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।