नलखेड़ा: विकासखंड नलखेड़ा में 70 दिव्यांगों का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर विकासखण्ड नलखेड़ा में शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत 142 पंजीकृत दिव्यांगों में से 70 दिव्यागजनों का एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया व 24 दिव्यागजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र यू डी आई डी कार्ड बनाए गए। शिविर का शुभारंभ अतिथि द्वारा माँ सरस्वती माता का पूजन कर किया गया।