हरलाखी: हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने अखबार के ब्यूरो चीफ के निधन पर शोक जताया
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर शुक्रवार को दैनिक भास्कर अखबार के मधुबनी ब्यूरो प्रभारी रंजीत चौधरी के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने राजनगर प्रखंड के सुगौना दक्षिणी कोइलपार गांव स्थित दिवंगत पत्रकार के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।