आज दिनांक 15.09.2026 को श्री राजू कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सहरसा की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 )तक होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रम सम्बंधित बैठक आहूत की गयी। बैठक में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिनांक 25.09.2026 से 07.10.2026 तक "आंगन का मिलान" कार्यक्रम तथा 17.09.2026 से 17.10.2026 तक "सेवा मेरा योगदान" "कहानी बदलाव की" एवं सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके कार्यक्रम अंतर्गत सभी गतिविधिया जिलान्तर्गत सभी संचालित आंगनवाडी केन्द्रों पर करने का निदेश सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को दिया गया ।उक्त बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित हुए।
31 views | Samastipur, Bihar | Sep 15, 2026