बहराइच: हाड़ा बसेहरी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से दो युवती की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
नानपारा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने हाड़ा बसेहरी सरयू मुख्य नहर मोड़ के पास खड़े 7 लोगों को टक्कर मार दी। हादसा देख मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही दूसरी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।