बहराइच: विसवरीय के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर,हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल,एक लखनऊ रेफर
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत विसवरीया के पास पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बहराइच से वापस घर जाते समय पिकअप ने बाइक को ठोकर मारी थी। इलाज जारी है।