बहराइच: बडहीपुरवा में बाग में खेल रहे बालक को बाइक सवार ने मारी ठोकर,बालक गंभीर रूप से हुआ घायल
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बडहीपुरवा में खेल रहे बालक को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बालक अर्जुन बाग में खेल रहा था। वही बालक की हालत गम्भीर बनी हुई है।