बहराइच: सीएमओ कार्यालय परिसर में एंबुलेंस कर्मियों को 18 बिंदुओं पर दिलाई गई देर रात शपथ
जिले मे मरीजों को ले जा रहे एंबुलेंस हादसे का शिकार न हो, इसके लिए सभी कर्मचारियों को 18 बिंदुओं पर शपथ दिलाई गई। साथ ही हादसे रोकने के लिए हर कदम उठाने की बात कही। जिले में 108,102 एंबुलेंस से मरीजों को गांव से अस्पताल और अस्पताल से घर भेजा जाता है। अगर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो जाए तो मरीज के साथ कर्मचारियों को भी दिक्कत होगी। इसको देखते हुए शपथ दिलाई गई।