Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
sharmaajay55253
चंबा। भाजपा नेता जय ने आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से किया बड़ा खुलासा। Ajay Himachal News #ChambaNews #chamba Jai Singh
Chamba, Chamba
| Sep 12, 2026
#chambanews
#chamba
MORE NEWS
मणिमहेश लंगर के दौरान पंचायत प्रधान पर लंगर संचालकों से पैसे मांगने के आरोप लगाये गए थे। जब वहां जाके लंगर वालों से पूछो तो सबने यही कहा कि हमसे किसी भी प्रकार के पैसे नहीं मागे थे। लंगर संचालकों ने बताया कि उन्होंने पंचायत प्रधान से अनुमति और समन्वय के साथ लंगर लगाया है, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पंचायत और प्रशासन के साथ संपर्क किया जा सके। Ajay Himachal News #ChambaNews #मणिमहेश #manimaheshkailash #highlight
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
धर्मशाला LIVE | संगोष्ठी में इंद्रेश कुमार का संबोधन हिमालय परिवार हिमाचल प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे हिमालय परिवार के संस्थापक इंद्रेश कुमार। देखिए कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और उनका संबोधन #DharamshalaLive #IndreshKumar #HimalayaParivar #HimachalPradesh #CentralUniversity #Sangoshthi #LiveNews #HimachalNews #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
तेलका छिंज मेले में दूसरे दिन पंचायत समिति उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने बतौर अतिथि शिरकत की। कमेटी सदस्यों अतिथि को सम्मानित किया। Suneel Pahadi
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
कुरांह में लंगरों की व्यवस्था का जायजा, संचालकों ने पंचायत पर पैसे मांगने की बात से किया इनकार मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे लंगर संचालक, सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर की गई पड़ताल सुरेंद्र ठाकुर चंबा 12 सितम्बर मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत गागला के तहत कुरांह गांव में एनएच-154ए पर मैहला पुल के समीप करीब एक किलोमीटर के दायरे में लगाए गए लंगरों को लेकर हाल ही में ग्रामीणों ने यातायात, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समस्याएं प्रशासन के समक्ष उठाई थीं। ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की थी। इसी सिलसिले में पांगी लाइव न्यूज़ ने कुरांह में लगाए गए लंगरों का मौके पर जाकर जायजा लिया और वहां की सफाई व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा। साथ ही लंगर संचालकों से बातचीत कर उनकी व्यवस्थाओं और पंचायत के साथ समन्वय को लेकर भी जानकारी ली गई। लंगर संचालकों ने बताया कि उन्होंने पंचायत प्रधान से अनुमति और समन्वय के साथ लंगर लगाया है, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पंचायत और प्रशासन के साथ संपर्क किया जा सके। मौके पर बातचीत के दौरान किसी भी लंगर संचालक ने यह नहीं कहा कि पंचायत प्रधान की ओर से उनसे पैसे की मांग की गई है। पंचायत प्रधान पर लंगर संचालकों से पैसे लेने से संबंधित चर्चा को लेकर भी संचालकों से बात की गई। हालांकि, किसी भी संचालक ने ऐसी मांग किए जाने की पुष्टि नहीं की। वहीं, मोगा से आए एक लंगर संचालक द्वारा पंचायत प्रधान को लेकर कही गई बात पर भी अन्य लंगर संचालकों ने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। उनका कहना था कि संबंधित व्यक्ति ने ऐसा क्यों कहा या उनकी क्या मंशा रही, इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। मौके पर यह भी देखने को मिला कि लंगर संचालक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं और मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु लंगर में भोजन ग्रहण करने के बाद आगे दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन लंगरों का लाभ उठा रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान सामने आई स्थिति के आधार पर फिलहाल पंचायत प्रधान द्वारा लंगर संचालकों से पैसे मांगने के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में किसी भी पक्ष के बारे में निष्कर्ष निकालने के बजाय संबंधित सभी पक्षों की बात सामने रखना जरूरी है। पांगी लाइव न्यूज़ का उद्देश्य किसी व्यक्ति या लंगर संचालक को परेशान करना अथवा बदनाम करना नहीं, बल्कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, यातायात और सुरक्षा से जुड़े वास्तविक हालात को सामने लाना है।
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
मंगला-टपून सड़क की हालत खस्ता, जगह-जगह गड्ढे बढ़ा रहे हादसों का खतरा छह महीने से टारिंग का काम अधूरा, उखड़ रही बजरी से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी सुरेंद्र ठाकुर चंबा 12 सितम्बर मंगला से टपून जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं, जबकि टारिंग के बाद बिछाई गई बजरी भी कई स्थानों से उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगला-टपून सड़क पर करीब छह महीने पहले टारिंग का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन लंबे समय के बाद भी सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। कई हिस्सों में बजरी निकलने के साथ सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सड़क पर फैली बजरी और गड्ढों के चलते वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। बीते दिनों इसी मार्ग पर एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 वर्षीय युवक की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। मंगला-टपून सड़क से दो से तीन पंचायतें जुड़ी हुई हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ आवश्यक कार्यों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थिति का जल्द निरीक्षण करवाया जाए, अधूरे टारिंग कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए तथा गड्ढों को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत में देरी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बनने से पहले विभाग को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
सदर विधायक नीरज नैय्यर को भाजपा नेता जय सिंह ने घेरा - Live
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026
धर्मशाला : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाना जरूरी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और पर्यावरण व विकास के बीच संतुलन पर जोर दिया। राज्यपाल ने जलस्रोतों के संरक्षण, आपदा प्रबंधन और युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया। #Dharamshala #HimachalPradesh #Governor #KavinderGupta #Himalaya #HimalayaConservation #Environment #DisasterManagement #HimachalNews #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026