मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में इन दिनों मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसका फायदा उठाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा नाजायज राशि की वसूली शुरू कर दी गई है। शनिवार देर शाम सात बजे तक सीबीसी जांच में प्रत्येक अभ्यर्थी से तीन-तीन सौ रूपए वसूले जाने का मामला सामने आया।