हरसूद: नया हरसूद के सेक्टर 7 में पानी की टंकी से सांप को निकाला
नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक 7 में एक मकान की पानी की टंकी से वन विभाग छनेरा के चौकीदार ने एक सांप का रेस्क्यू किया। बुधवार दोपहर सेक्टर क्रमांक 7 निवासी रितेश यादव के घर पानी की टंकी में सांप दिखने की सूचना वन विभाग छनेरा के चौकीदार भाईराम ढाकसे को मिली। सूचना पर भाईराम मौके पर पहुंचे तथा बड़ी मशक्कत के बाद पानी की टंकी से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।