हरिद्वार: CM पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पहुंचेंगे पतंजलि ऑडिटोरियम, दो दिवसीय युवा धर्म संसद का करेंगे शुभारंभ
CM पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। CM धामी हेलीकॉप्टर से बहादराबाद में पतंजलि हेलीपैड पहुंच कर पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय युवा धर्म संसद का शुभारंभ करेंगे। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण समेत कई संत इस युवा धर्म संसद में शिरकत करेंगे। सीएम के दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।