हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर हुई 5 करोड़ की डकैती को लेकर एसएसपी ने कहा- 11 टीमें कर रही प्रयास, जल्द होगा खुलासा
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर हुई 5 करोड़ की डकैती को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दावा किया कि जल्द ही डकैती कांड का खुलासा किया जाएगा। बदमाशों की धरपकड़ के लिए विभिन्न राज्यों में जाकर पुलिस की 11 टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक एक भी गिरफ्तारी तो नहीं हुई लेकिन पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।