हरिद्वार: नवोदय नगर में इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के शो रूम में 6 लाख की चोरी करने वाला चढ़ा सिडकुल पुलिस के हत्थे
सिडकुल पुलिस ने बीती 29 अगस्त की रात नवोदय नगर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से 6 लाख के मोबाईल, टैबलेट, कैमरे और घड़ी चोरी करने के आरोपी देव मिश्रा को रावली महदूद स्थित किराए के मकान से पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई में करीब साढ़े 4 लाख की लागत का सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी यूपी के पीलीभीत का निवासी है जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज