विश्व हृदय दिवस पर छात्रों को दी गई CPR और फर्स्ट एड की जानकारी
मऊ में विश्व हृदय दिवस के मौके पर प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, अधिक पसीना और बेचैनी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर देने का तरीका समझाया गया। इसके अलावा चोकिंग होने पर तत्काल दी जाने वाली प्राथमिक सहायता की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान, नियमित व्यायाम और तनाव कम रखने के बारे में जागरूक किया गया। डॉक्टर ने बताया कि हृदय संबंधी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और सही समय पर दी गई प्राथमिक सहायता जीवन बचाने में मददगार हो सकती है।
Maunath Bhanjan, Mau | Sep 29, 2026