BJP कार्यालय में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, AC के पास मंडराता देख मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भाजपा जिला कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप खिड़की के रास्ते अंदर घुस गया। सांप कार्यालय के एसी के पिछले हिस्से में जाकर छिप गया। सफाई के दौरान कर्मचारी की नजर सांप की लंबी पूंछ पर पड़ी, जिसके बाद हलचल होने पर कोबरा बाहर निकलने लगा और कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि घटना में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
#SitapurNews #CobraRescue #UPNews #BJPOffice #SnakeRescue