प्रतापगढ़: पीथापुर गौरामाफी गांव में दबंगों ने अधेड़ की पिटाई की, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के पीथापुर गौरामाफी निवासिनी रंजना ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया ।आरोप लगाया की बीते 30 अक्टूबर को जब उसका पति अपने खेत में काम कर रहा था तभी पड़ोसी दबंग सत्यम,शिवम, जयप्रकाश अन्य लोगों ने जान मारने नियत से कुल्हाड़ी और हसिया ,और लाठी डंडे से सर पर हमला कर दिया। जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।