प्रतापगढ़: हर्रईपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, संपूर्ण गृहस्थी जलकर हुई राख
हर्रईपट्टी गांव निवासी रामाशंकर यादव पुत्र अमरपाल यादव छप्पर नुमा मकान बनाकर पति-पत्नी दो बेटियां व एक बेटे के साथ निवास करते थे। बीती रात करीब 12 बजे उनके छप्पर नुमा मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपट उठती देख परिवार समेत भाग कर बाहर आए। तब तक पूरे छप्पर को आग अपनी आगोश में समेट लिया। हल्ला गुहार पर ग्रामीण दौड़े। पानी डालकर आग बुझाई।