माकड़ी: सोलर लाइट लगाने हेतु फर्जी कार्यादेश जारी करने को लेकर 3 व्यक्तियों के विरूद्ध माकडी थाने में हुई FRI दर्ज
माकड़ी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करवाने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाया गया है। शामपुर निवासी गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया गया था।