दतिया नगर: पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड: परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SP से की शिकायत
दतिया में थाना कोतवाली क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को हुए चर्चित भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। सेंवढ़ा चुंगी निधान का कुआ निवासी फरियादी शेरू कुशवाहा ने एसपी कार्यालय पर मंगलवार दोपहर 01 बजे दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा आवेदन दिया है।