सादाबाद: मढ़नई में घर से गायब हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव पोखर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
मढ़नई में सत्यवीर सिंह अपनी चार वर्षीय बेटी सोना के साथ शादी समारोह में आए थे। शनिवार दोपहर को सोना अचानक लापता हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शनिवार रात शादी वाले घर के पास ही स्थित एक पोखर में बच्ची का पैर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत सोना को पोखर से बाहर निकाल लिया हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।