हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) एवं थाना प्रभारी सदर, लोहसिंघना तथा बड़ा बाजार द्वारा छठ महापर्व के मद्देनज़र यातायात पुलिस, पीसीआर एवं बाइक दस्ता के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।