शिवपुरी नगर: होटल राज पैलेस में तबीयत बिगड़ने से दिल्ली के इंजीनियर की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
शिवपुरी शहर के होटल राज पैलेस में तबीयत बिगड़ने से दिल्ली के रहने वाले एक इंजीनियर जगजीत सिंह की मौत हो गई। होटल के कर्मचारी शिवम ने बताया कि जगजीत सिंह शहर में स्थित स्मार्ट मॉल में इंजीनियर थे। वह 20 तारीख से होटल में रुके थे। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। आज सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए। होटल का स्टाफ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।