शिवपुरी नगर: करबला पुल रोड पर देखा गया अजगर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शिवपुरी शहर के करबला पुल पर आए दिन तेंदुआ देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता था। वही बीती रात 9 बजे करबला पुल रोड़ पर एक अजगर देखा गया। जिसका वहां से निकल रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही आपको बता दें रोड़ पर अजगर निकलने से दोनों और से आ रहे राहगीरों को अजगर का रोड़ पार करने का इंतज़ार करना पड़ा।