सिंगरौली: एनटीपीसी-विंध्याचल ने 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनीं विदाई
एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मे अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 10 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार नें सभी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शुभकामनाएं दी।