घाटशिला: बड़ाजुड़ी गांव के सिंचाई तालाब पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने स्नान घाट और चेंजिंग रूम का शिलान्यास किया
घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत बड़ाजुड़ी गांव के सिंचाई तालाब पर सोमवार की दोपहर 3 बजे झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन मंत्री रामदास सोरेन ने स्नान घाट एवं चेंजिंग रूम के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस योजना की प्राक्कलन राशि चार लाख अस्सी हजार रुपया है। मौके पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की पुरानी मांग थी।