घाटशिला: सीआरपीएफ जवान कृषानु राय ने गोपालपुर स्थित आवास पर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी
घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सीआरपीएफ जवान कृषानु राय के घर में पिछले दिनों हुई चोरी मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर कृषानु राय ने सोमवार की शाम 4 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चोरी मामले में खुद चोर को पड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया।