घाटशिला: मऊभंडार गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला
सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मऊभंडार गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सोमवार की दोपहर 1 बजे नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन मऊभंडार गुरुद्वारा से मुख्य पथ होते हुए घाटशिला रेलवे ओवरब्रिज से वापस नगर कीर्तन गुरुद्वारा पहुंचा। इस मौके पर गुरु महाराज की पालकी के आगे आगे पंच प्यारे पताका लेकर चल रहे थे, पीछे स्त्री सत्संग का कीर्तन किया।