हरलाखी: फूलहर पंचायत के कमतौल में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुआ शुरु, लोगो ने हर्ष
मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड के फूलहर पंचायत के कमतौल गांव में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य शुरु हो गया है। विधयाक सुधांशु शेखर के अनुशंसा पर मुख्य मंत्री खेल योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण बिहार राज्य आधार भूत संरचना के तहत किया जायेगा। हरलाखी सीओ रीना कुमारी के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से ले आउट कराकर कार्य शुरु किया गया है।