हरलाखी: सोनई गांव के डायन एक्ट के फरार तीन आरोपी के घर खिरहर पुलिस ने कुर्की जब्ती करवाई के लिए चिपकाया ईश्तेहार
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने डायन एक्ट के फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की जब्ती करवाई के लिए ईश्तेहार चिपकाया है। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने सोमवार को बताई कि सोनई गांव के मो इस्लाम, मो जाकिर एवं मो दिलशेर के घर अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा के नेतृत्व में पुलिस बलो के जवानों ने जाकर ईश्तेहार चिपकाया। और समय सीमा के अंदर सरेंडर करने को कहा।