हरलाखी: बोरहर पंचायत भवन परिसर जीरौल में निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर की गयी आयोजित
बौरहर पंचायत भवन परिसर जिरौल में निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर लगाए गए। जहां ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार मधुबनी के बैनर तले निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गई। शिविर में मौजूद वरीय अधिवक्ता पैनल लॉयर दीन बंधु मिश्र ने बताया कि पंचायत के मुखिया रेखा देवी व मुखिया पति मनोज कुमार एवं वार्ड सदस्य शहीदा खातून की मौजूदगी में मुफ्त कानूनी सलाह दी गयी।