हरलाखी: खिरहर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई आयोजित
खिरहर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर सभी पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना जरूरी है। सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना लाइसेंस बनवा लें। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे पर बैन रहेगा।