जतारा: शराब के लिए रास्ता रोककर गुंडागर्दी, निगरानीशुदा बदमाश रवि यादव गिरफ्तार
टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानीशुदा बदमाश रवि यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रास्ता रोककर शराब और पैसे मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को बम्हौरी तिगैला क्षेत्र से पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपी पर पहले से लूट, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली सहित 14 गंभीर मामले दर्ज हैं।