Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
chitrakootexpress
सतना ने लिया राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संकल्प
Majhgawan, Satna
| Nov 1, 2026
MORE NEWS
KPL के मैदान में खाकी का जलवा! कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी की गेंद पर ASP प्रेमलाल कुर्वे ने जड़ा चौका, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत! सतना जिले के कोठी खेल मैदान में इन दिनों अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्मृति कोठी प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-7 का रोमांच चरम पर है। रविवार को प्रतियोगिता के दौरान उस समय मैदान में खास उत्साह देखने को मिला, जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे ने कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी की गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के इस क्रिकेट अंदाज ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और हजारों दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एसटीएल की टीम ने एलाइट वॉरियर्स को शिकस्त दी। वहीं दूसरे मुकाबले में टीडी और केजीएन की टीमें आमने-सामने रहीं। टीडी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीडी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की। टीडी के खिलाड़ी चंदन सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। *ASP ने जड़ा चौका, थाना प्रभारी की गेंदबाजी बनी आकर्षण* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी संघ कोठी के अध्यक्ष आशीष सोनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी, पार्षद हाजी मोहम्मद इकराम एवं मध्यप्रदेश शासन के अधिमान्य पत्रकार अनमोल मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने गेंदबाजी की कमान संभाली तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने उनकी गेंद पर शानदार चौका जड़कर मैदान में तालियां बटोरीं। इस खास पल ने प्रतियोगिता के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजन समिति के अनुराग सिंह दादू, शिव वीर सिंह बघेल, कमलेश पाठक, हेमंत तिवारी, अभिनव गौतम, नीतेश त्रिपाठी, अतुल शर्मा, दीपेन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, अम्बिका सिंह सहित अन्य सदस्य एवं हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। कोठी प्रीमियर लीग सीजन-7 में जहां एक ओर खिलाड़ी अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अतिथियों की सहभागिता प्रतियोगिता के उत्साह को नई ऊंचाई दे रही है।
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
सतना- सिविल लाइन के पतेरी में पानी भरने को लेकर विवाद में युवक ने ऑटो में की तोड़फोड़ महिला से की मारपीट वीडियो आया सामने। #satna #satnanews #chitrakootexpress #MPNews
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
सतना। बस स्टैंड में खाद्य सुरक्षा टीम ने भरी मात्रा में पकड़ा खोवा, मिल्क केक, और मोतीचूर लड्डू की बूंदी। करीब साढ़े क्विंटल सामग्री जप्त की गई। तीन लोगों के नाम आए सामने। दीपावली में लोगो की जान से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही जारी।
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
मैहर - E5 हाथी का मूवमेंट ओवरा गांव के पास होने के कारण 33 kv सप्लाई अमरपाटन से बंद है।जिससे भीष्मपुर, कटहा सब स्टेशन की सप्लाई बंद है!!
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ, साथ ही 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर भोपाल में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
सरपंच की मनमर्जी से बदला स्कूल भवन का स्थल! ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी सतना। जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में शासकीय स्कूल भवन निर्माण का स्थल बदले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच गुड़िया देवी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक पतवनिया गांव में आराजी नंबर 606, रकबा 0.1860 हेक्टेयर भूमि शासकीय विद्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर स्कूल भवन का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन आरोप है कि सरपंच गुड़िया देवी ने बिना ग्रामीणों की सहमति और सक्षम अधिकारियों के आदेश के निर्माण स्थल बदलकर पुराने खेर में भवन बनवाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्कूल के लिए राजस्व भूमि पहले से आरक्षित है, तो फिर निर्माण स्थल बदलने का अधिकार सरपंच को किसने दिया? क्या इसके लिए सक्षम विभाग से अनुमति ली गई है? आखिर आरक्षित भूमि पर स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित स्थल पर क्यों नहीं कराया जा रहा? मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जनपद प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित आरक्षित भूमि पर कराया जाता है या नहीं।
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
दो दिन में ही उखड़ गई सड़क की मरम्मत, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी दीपावली मेले की तैयारियां! धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली मेले को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। महज दो दिन पहले सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन हालात यह हैं कि दो दिन के भीतर ही सड़क की परत उखड़ने लगी है। सवाल साफ है—दो दिन में उखड़ने वाली सड़क से कैसे सुगम होगा दीपावली मेला?
Majhgawan, Satna | Nov 1, 2026
चित्रकूट थाना में लाइव राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम बच्चो को दिखाया गया।
Majhgawan, Satna | Oct 31, 2026