किंजर थाना क्षेत्र के कमरिया गांव निवासी विराज सिंह का शव बुधवार को दोपहर 12:00 बजे महाशीचक पुनपुन नदी से बरामद किया गया। 5 दिनों पूर्व पुनपुन नदी में जबरदस्त बाढ़ आई थी। इसी पानी में विराट सिंह बह गए थे। इनका कुछ भी पता नहीं चला था। लगातार खोजबीन की जा रही थी। इसके उपरांत बुधवार को महाशीचक पुनपुन नदी से इनका शव बरामद किया गया।