जमुई: +2 परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय बरहट में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों को दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 26, 2025 जमुई जिला अंतर्गत बरहट प्रखंड के +2 परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय बरहट में शनिवार की सुबह 7:00 बजे सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को बाल संरक्षण, महिला कल्याण और विभिन्न सरकारी योजनाओं से सबंधित जानकारी देना एवं उपुक्त सभी योंजनाओ को लाभ लाभुक तक पहुंचना है।