जमुई: कस्तूरबा विद्यालय खैरा में छात्रा गिरकर बेहोश हुई, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 खैरा कस्तूरबा विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब एक छात्रा अचानक गिरकर बेहोश हो गई। उसकी हालत गंभीर होने पर वहां मौजूद शिक्षक और छात्राओं के द्वारा इलाज के लिए दोपहर बाद सदर अस्पताल लाया गया। घायल छात्रा की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र निवासी प्रेम यादव की पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में की गई है।