जमुई: DM ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 242 झाझा विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भौतिक सत्यापन, दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के बाद तक DM द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में 242 झाझा विधानसभा में मतदान केंद्र वार समरी शीट का संधारण, ASD मार्किंग आदि का भौतिक सत्यापन किया गया।