जमुई: नवीनगर के पास बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर छीनी बाइक, विरोध करने पर दो युवकों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 नवीनगर गांव के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 5 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर पैशन प्रो बाइक की छिनतई कर ली और दो युवकों के साथ मारपीट की गई। घायल दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित द्वारा शुक्रवार की शाम 6:00 बजे टाउन थाना में आवेदन देकर बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है ।