रूपवास: रूपवास में खनन कंपनी से 3 लाख की तांबे की केबल चोरी, दो नामजद पर दर्ज हुआ केस
रूपवास। थाना क्षेत्र की नगला खरगा-चैंकोरा स्थित गुरुदेव मिनरल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की खदान से तांबे की विद्युत केबल चोरी हो गई। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि बांगड़ कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने रिपोर्ट दी कि खंभे से खदान तक बिछी 120 फीट लंबी, 16 MM मोटी केबल 16 जून की रात 10 बजे चोरी हो गई।