मुशहरी: डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा: बकरीद की तैयारी पूरी, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात
मुजफ्फरपुर जिला के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि शांति समिति की बैठक कर ली गई हैं। नगर निगम और सभी नगर निकाय के द्वारा विभिन्न मस्जिद और ईदगाह में साफ सफाई कराई जा रही है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सभी मस्जिदों और ईदगाह में पुलिस बल तैनात रहेगी। सभी जगह मेजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे ताकि लोग शांतिपूर्ण ढंग से बकरी ईद मनाए।