घाटमपुर: सजेती पुलिस ने जुए की फड़ पर मारी दबिश, 2 जुआरी गिरफ्तार, फरार जुआरियों की तलाश जारी
सजेती थाने की पुलिस ने ग्राम कोटरा में मुखबिर की सटीक सूचना पर जुए की फड़ पर दबिश दी।थाना प्रभारी कमलेश राय ने शनिवार रात 8:00 बजे बताया मौके से दो जुआरी हरविंदर सिंह और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है।कमल, मुखिया और प्रकाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं,जिनकी तलाश जारी है।पकड़े गए जुआरियों के पास से 8020 रुपए बरामद हुए हैं।