घाटमपुर: सेन पूरब पारा में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, 4 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सेन पूरब पारा में रहने वाले नीरज की बाइक घर के बाहर से बीती 25 नवंबर को चोरी हो गई थी। प्रार्थी ने लिखित शिकायत थाने में की थी। थाना प्रभारी ने बताया जांच के बाद शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपनिरीक्षक गौतम सिंह के नेतृत्व में चोर की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।